Author: admin
अनपरा सोनभद्र।उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने अपने संगठन में बड़ा बदलावा किया है। पार्टी ने कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसी लिस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने उन्हें यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया है। पिछले कई महीनों से ये अटकले चल रही थी कि नीरज को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूरे ऊर्जांचल क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त…
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना (ATPS) की विभिन्न कॉलोनियों में स्थित अस्थाई व स्थाई आवासों, दुकानों और प्लॉटों के आवंटियों के लिए एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर है। परियोजना प्रशासन द्वारा उन आवंटियों के लिए एक विशेष पहल शुरू की जा रही है, जिन्हें किसी कारणवश या व्यस्तता के चलते अकाउंट ऑफिस (लेखा कार्यालय) जाकर अपना मासिक किराया जमा करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अनपरा तापीय परियोजना के जानपद अनुरक्षण खंड-पंचम के अधिशासी अभियंता बी०आर० पटेल द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब आवंटी अपनी ही कॉलोनी के नजदीक निर्धारित दिनों में विशेष कैंप…
सोनभद्र। प्राकृतिक संपदा और आदिम संस्कृति की धरती सोनभद्र का चोपन क्षेत्र एक बार फिर अपनों के ही खून से लाल हो चुका है। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी के तट पर बसे ग्राम सभा मीतापुर में जो हुआ, उसे केवल प्रायोजित हादसा कहना इस खूनी व्यवस्था को क्लीन चिट देने जैसा होगा। वास्तव में, यह बालू माफियाओं की अंधी भूख और जिला प्रशासन के भ्रष्टाचार का वह गठजोड़ है जिसने तीन निषाद परिवारों के चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया। नदी और जलस्रोतों पर आश्रित पारंपरिक निषाद समुदाय के एक परिवार में विवाह की खुशियां थीं।…
ओबरा (सोनभद्र)। आज के इस डिजिटल युग में जहां मासूम बचपन और युवा पीढ़ी मोबाइल की स्क्रीन और सोशल मीडिया की वर्चुअल दुनिया में सिमटती जा रही है, वहीं सोनभद्र के औद्योगिक क्षेत्र ओबरा से बदलाव की एक बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक बयार बहने लगी है। राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा संचालित राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना के तत्वावधान में आयोजित स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिता क्षेत्र में न सिर्फ खेल की प्रतिभाओं को निखार रही है, बल्कि नई पौध की रगों में राष्ट्रवाद का जज्बा भी फूंक रही है।ओबरा क्षेत्र के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला ऐसा अनूठा खेल अभियान…
गाजीपुर, 24 जून। लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड और उसमें हुई जनहानि को गंभीरता से लेते हुए गाजीपुर जिला प्रशासन ने जनपद में संचालित होटल, लॉज, गेस्ट हाउस एवं कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के सभी होटल, लॉज, गेस्ट हाउस एवं कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा किसी भी…
गाजीपुर, 25 जून 2026। थाना कोतवाली पुलिस ने चर्चित विनीत राय हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य अभियुक्त शंकर पाण्डेय के पिता रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि 29 मई 2026 को अष्टभुजी कॉलोनी, गोडा शहरी निवासी विनीत राय पुत्र आलोक राय की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 0365/2026 के तहत धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश…
स्थानीय विकास खंड भांवरकोल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरॉव के पंचायत भवन पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ग्राम प्रधान समीर पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति पारदर्शी तरीके से अवगत कराना था। इस दौरान मुख्य रूप से आवास सर्वे की सूची को पढ़कर सभी उपस्थित ग्रामीणों के सामने सुनाया गया। जांच और वाचन के बाद सूची में शामिल सभी लोग पात्र पाए गए।बैठक को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी , अश्वनी कुमार और रो० दे०…
स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा तरांव में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गाँव में दो दिन पहले ही लगाया गया नया ट्रांसफार्मर अचानक जल गया, जिससे पूरी बस्ती में अंधेरा छा गया है। इस भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।गाँव के लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा गाँव में नया ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय पुराने और खराब हो चुके ट्रांसफार्मर को ही किसी तरह से रिपेयर (मरम्मत) कर…
नोनहरा (गाजीपुर), 25 जून 2026। नोनहरा थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामले में महमूदपुर गांव स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है तथा ग्रामीण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार महमूदपुर निवासी अजीत गोस्वामी पुत्र रमाशंकर गोस्वामी के घर गुरुवार तड़के करीब दो बजे चोर खिड़की तोड़कर भीतर घुस गए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे बहुमूल्य आभूषण और 50…
(गाजीपुर)। जनपद गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड बाराचवर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा कामुपुर में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक कथित तौर पर शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सुबह करीब 3 बजे टावर पर चढ़ गया और लंबे समय तक वहीं डटा रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई।।…
