Author: admin

(गाजीपुर), 25 जून 2026। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट एवं गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। थाना करीमुद्दीनपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 150/2026, धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त राकेश राजभर पुत्र कन्हैया राजभर निवासी ग्राम पैकवली, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व…

Read More

जमानियां (गाजीपुर), 25 जून 2026। तहसील क्षेत्र के असांव गांव में बुधवार की शाम भोजपुर (बिहार) के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस कार्रवाई में हुई मौत के विरोध में सर्वदलीय कैंडल मार्च निकाला गया। ग्रामीणों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर मामले की सुनवाई तीन माह के भीतर पूरी कराने तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों को फांसी अथवा आजीवन कारावास जैसी कठोर सजा दिए जाने की मांग उठाई।ग्राम प्रधान…

Read More

(गाजीपुर)। विकास खंड बाराचवर के अंतर्गत आने वाले मौजपुर गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो गया है। सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सड़क पार करने में काफी दिक्कत हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद ग्राम पंचायत स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं…

Read More

नगरा (बलिया)। नगरा क्षेत्र के खनवर गांव में हैंडपंप मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर निवासी अनिरुद्ध राम (50) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जाता है कि अनिरुद्ध राम मजदूरी करने के लिए अपने साथियों के साथ खनवर गांव गए थे। काम के दौरान प्यास लगने पर वह हैंडपंप चलाने पहुंचे। हैंडपंप के अंदर समरसेबल लगा हुआ था, जिससे मशीन में करंट उतर गया। करंट की…

Read More

मोहनलालगंज, लखनऊ अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निगोहां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नटौली गाँव में पुलिस और ग्रामीणों की सहभागिता से सराहनीय पहल की गई है। गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर कुल 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की निगरानी अब अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।यह कार्य डीसीपी अमित कुमार आनन्द के निर्देश पर, एसीपी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी की पहल पर संपन्न कराया गया। इस अभियान में ग्राम प्रधान और…

Read More

लखनऊ जनता की समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने जोन कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, साइबर अपराध, मारपीट, धोखाधड़ी एवं अन्य कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को पुलिस उपायुक्त के समक्ष रखा।पुलिस उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और…

Read More

गोसाईगंज, लखनऊ थाना गोसाईगंज क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया और जेवरात से भरा बैग व स्कूटी लूटकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार कटारा वार्ड, अमेठी कस्बा निवासी सचिन वर्मा (38) पुत्र स्वर्गीय राम कुमार वर्मा की रामबाग, अमेठी में ज्वेलरी की दुकान है। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार जैसे ही…

Read More

सैदपुर (गाजीपुर)। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को नगर क्षेत्र में पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और अस्पतालों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कई संस्थानों में गंभीर खामियां मिलने पर संचालकों को जल्द सुधार करने की चेतावनी दी गई।कोतवाल अनिल सिंह और अग्निशमन विभाग की टीम सबसे पहले भितरी मोड़ स्थित एक कोचिंग संस्थान पहुंची। जांच के दौरान वहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद लचर मिली। संस्थान की सीढ़ियां अत्यंत संकरी और अंधेरी पाई गईं, जबकि कक्ष…

Read More

स्थानीय विकास खंड भांवरकोल ग्राम लोचाईन मेदिनांक 23/06/2026 को ग्रापंचायत लोचाईन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर समय 3:00 बजे मीटिंग रखी गई थी। मीटिंग में कुल प्रधानमंत्री आवास कीकुल संख्या 101 थी सभी लोग । उसमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा यह जनता के बीच में पूछा गया कि झोपड़ी वालों कोआवास सरकार के तरफ से मुहैया कराई जाती है, इसमें किसके किसके पास घर है, किसके पास झोपड़ी है। उपस्थित लोगों ने किसी का विरोध नहीं किया। नहीं बतायाउपस्थित लोगों का नाम निम्न है: श्याम नाथ राम, गुड़िया देवी, श्यामसुंदर, परमेश्वर शर्मा, संगीता भारती, संगीता आदि लोग प्रधानमंत्री…

Read More

सैदपुर (गाजीपुर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित “दलित चौपाल” कार्यक्रम ग्राम नाथूपुर मांगारी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने चौपाल को संबोधित करते हुए पासी-पासवान एवं दलित समाज से अपने अधिकारों और न्याय की लड़ाई के लिए संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज का नेतृत्व समाज के भीतर से ही उभरना चाहिए और अब उधार या भाड़े के नेताओं की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि पासी-पासवान समाज के वीर…

Read More