Author: admin

सैदपुर। नगर में लगातार बढ़ती यातायात अव्यवस्था आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। एक ओर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर नगर के बीचों-बीच भारी वाहनों के बेरोकटोक प्रवेश से स्थिति और भी विकराल हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच राहगीर घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिनभर ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन नगर की सड़कों…

Read More

गाजीपुर। जयमाला के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ मामूली विवाद एक शादी को टूटने की कगार पर ले गया। मारपीट और तनाव के बाद दूल्हा पक्ष ने विवाह करने से इनकार कर दिया, लेकिन घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय की पहल से दोनों परिवारों के बीच सुलह हुई और अगले दिन विवाह की रस्में सकुशल संपन्न कराई गईं।जानकारी के अनुसार, बीरपुर गांव निवासी महतो चौधरी की पुत्री आरती की शादी रामपुर निवासी लाला राम कश्यप के पुत्र गोविंद कश्यप से तय थी। जयमाला समारोह के दौरान मंच पर फोटो खिंचवाने को लेकर वर पक्ष और गांव के कुछ…

Read More

(गाजीपुर) थाना क्षेत्र अंतर्गत में वीरपुर गांव में बुधवार 9:30 बजे सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपने पिता को खाना देने जा रहे 22 वर्षीय युवक अजय यादव की घात लगाए बैठे एक दर्जन हमलावरों ने चाकू ,व लाठी-डंडे, व मार कर निर्मल हत्या कर दिया। हमला कर बेरहमी से मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी पुलिस बल तैनात है अनुसार, वीरपुर निवासी श्रीकांत यादव का 22 वर्षीय पुत्र अजय यादव बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे रोज की तरह अपने घर से…

Read More

यूसुफपुर। नगर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में 27 जून को माता महाकाली का भव्य श्रृंगार, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।मंदिर के पुजारी मुकेश जी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल से माता महाकाली का विशेष श्रृंगार एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न होगा। इसके उपरांत स्थानीय लोकगीत एवं भजन कलाकारों द्वारा माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठेगा।उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता महाकाली का दर्शन-पूजन करने, भजन-कीर्तन में सहभागिता निभाने तथा विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण…

Read More

ग़ाज़ीपुर।गाजीपुर के एक निजी विद्यालय में आधुनिक राजनीति में युवाओं की भूमिका नामक गोष्ठी में युवाओं को संबोधित करते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि आधुनिक राजनीति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है परंतु सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण आज का युवा डरा और सहमा हुआ है जिस दिन युवाओं में आक्रोश पैदा होगा उसी दिन दुषित राजनीति में चिंगारी का उदय होगा और दुषित राजनीति स्वतः समाप्त हो जाएगीआज जो राजनीति का परसेप्शन बना है निश्चित तौर पर सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक…

Read More

(गाजीपुर)। ग्राम पंचायत राजापुर में आयोजित जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं का शानदार मंच साबित हुई। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन छात्र नेता राकेश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम यादव ने की, जबकि रमाकांत यादव विशिष्ट अतिथि एवं ग्राम प्रधान अश्विनी राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंतर्गत 1600 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम 1600…

Read More

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने और यात्री सुविधाओं के अभाव के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनें स्टेशन से गुजर जाती हैं, जिससे छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और दूर-दराज यात्रा करने वाले यात्रियों को दूसरे स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है।रसड़ा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक रसड़ा रेलवे स्टेशन की बुनियादी सुविधाओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। ऐतिहासिक, पौराणिक और औद्योगिक महत्व रखने वाला रसड़ा क्षेत्र होने के बावजूद यहां के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने…

Read More

सुखपुरा, बलिया, 24 जून 2026। थाना सुखपुरा पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय एसीजेएम प्रथम जिला बलिया द्वारा जारी वारंट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा के नेतृत्व एवं थानाध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश कुमार दूबे के निर्देशन में पुलिस टीम को सफलता मिली।पुलिस के अनुसार, 24 जून को उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह मय हमराह कांस्टेबल हरिओम…

Read More

रेवती, बलिया। थाना रेवती पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेवती पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व तलाश वांछित अभियुक्त अभियान के दौरान कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, थाना रेवती में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 228/2025 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस…

Read More

ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा नगर स्थित ब्राह्मण समाज कार्यालय परिसर में आयोजित त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन भगवान श्री परशुराम, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश और विद्या की देवी मां शारदा की भव्य एवं दिव्य मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस पावन अवसर पर पूरा परिसर आध्यात्मिक रंग में सराबोर नजर आया। सांस्कृतिक एवं धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) से विशेष रूप से पधारे विद्वान पुरोहितों—आचार्य सत्यम चौबे, डॉ. हरकेश तिवारी, पं. शिवम पाण्डेय, पं. राजेश दुबे और पं. शिवम चौबे के आचार्यत्व में तीन दिनों तक चले इस भव्य अनुष्ठान को संपन्न…

Read More