Author: admin
भदोही:–आगामी 28 जून से प्रारम्भ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस अभियान कार्यक्रम की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पल्स पोलियो टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को पूर्ण सफलता दिलाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि जनपद का कोई भी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि 28 जून को बूथ दिवस आयोजित होगा, जबकि…
भदोही:– विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई एवं दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनपद में चलाया जाएगा, जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु अन्तर्विभागीय बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चलाये जाने वाले अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो एवं संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का उद्देश्य सार्थक हो सके।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को माइक्रोप्लान के हिसाब से अपने कार्य करने…
भदोही:-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, योजनाओं एवं सेवाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न प्रदर्शन संकेतकों (इंडिकेटर्स) में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जनहित से जुड़े मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित…
ओबरा, सोनभद्र (23 जून 2026) सोनभद्र जनपद के ओबरा स्थित रेणुका छठ घाट पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ओबरा डैम से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण नदी के बीच टापू पर सेल्फी ले रहे दिल्ली और ओबरा के 11 लोग बीच धारा में फंस गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि करीब डेढ़ से दो घंटे तक सभी की सांसें अटकी रहीं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन, मीडियाकर्मियों और ग्रामीणों की त्वरित सक्रियता से सभी 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार (22 जून) की शाम ओबरा…
सोनभद्र केंद्र व राज्य सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी प्राथमिकताओं में शामिल हर घर नल जल योजना सोनभद्र के ग्रामीण अंचलों में आकर पूरी तरह दम तोड़ती नजर आ रही है। ताजा मामला जनपद के चोपन विकास खंड अंतर्गत ग्रामसभा बर्दिया के टोला कुस्हवा का है, जहां भीषण गर्मी के इस मौसम में पेयजल का भारी संकट खड़ा हो गया है। सरकारी दावों के विपरीत, यहाँ के ग्रामीण आज भी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं, जिससे स्थानीय जनता में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। स्थानीय ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि जल निगम…
सोनभद्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर पतंजलि योगपीठ सोनभद्र के तत्वावधान में जनपद के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। 21 जून को दुद्धी तहसील के ग्राम महुली सहित नोवा हॉस्पिटल में आयोजित विशेष शिविरों में भारी संख्या में स्थानीय वनवासी और ग्रामीण जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पतंजलि शिक्षा एकेडमी के माध्यम से लोगों को श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज द्वारा प्रतिपादित योग, आसन, प्राणायाम व ध्यान की विधाओं से जोड़ा गया। इसके साथ ही, आयुर्वेद शिरोमणि श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज की प्रेरणा से पतंजलि की टीम ने आदिवासी क्षेत्रों का भ्रमण…
ओबरा, सोनभद्र (23 जून 2026) जनपद के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र ओबरा में व्यावसायिक विकास को एक नई रफ्तार देते हुए बघेल इंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ किया गया है। गैस गोदाम के समीप स्थित इस नए और आधुनिक प्रतिष्ठान का उद्घाटन सोमवार, 22 जून 2026 को शाम 5:00 बजे बेहद गरिमामयी और भव्य माहौल में संपन्न हुआ। इस नए आउटलेट के खुलने से स्थानीय निवासियों को अब बिजली की समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिलने की उम्मीद है। प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक संजीव कुमार गौड़ की धर्मपत्नी और…
भदोही:–प्रधानमंत्री के आह्वान एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद भदोही में योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य एवं व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग हंसराज विश्वकर्मा, सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग कृष्ण कुमार, सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भास्कर, विधायक विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी बाल…
भदोही:–सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार ने रविवार को जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में गंभीर खामियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार ने सर्वप्रथम काशी राज संस्कृति महाविद्यालय, ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया गया। इस दौरान राजकीय निर्माण निगम वाराणसी इकाई द्वारा कराए जा…
भदोही:–समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायतों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायत की कुल जनसंख्या 3507 है, जिसमें अनुसूचित…
