Author: admin
गाजीपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा टेनी मौर्य इंटर कॉलेज हनुमान नगर सरैया के प्रांगण में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई शुभकामनाएं दिया तथा योग करते हुए कहा कि अपने जीवन में योग करना एक महत्वपूर्ण साधना है योग करना स्वस्थ जीवन का मूल्य मंत्र है योग से ही शारीरिक मानसिक और आध्यत्मिक विकास संभव हैं योग हमारे शरीर रूपी संरचना के कल-पुर्जो को एक्टिव कर शरीर में फुर्ति का संचार करता है जिसके माध्यम से रक्त संचार के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत होने में अपना महत्वपूर्ण योगदान…
(गाजीपुर)। चार मुहर्रम के अवसर पर शनिवार की रात सादात नगर स्थित कोर्ट साहब के इमामबाड़े से परंपरागत झूला-ए-मासूम अली असगर बरामद किया गया। इस मौके पर आयोजित मजलिस, मातम और नौहाख्वानी में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और कर्बला के शहीदों को अश्कों के साथ याद किया।इससे पूर्व आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना असद (कोपागंज, मऊ) ने कहा कि हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन अमन, सच्चाई, कुर्बानी, सब्र और शुक्र का प्रतीक थे। उन्होंने अपने परिवार के बुजुर्गों, जवानों और यहां तक कि अपने छह माह के दूधमुंहे बेटे हजरत अली असगर…
गाजीपुर।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के टाउन नेशनल स्कूल के विशाल प्रांगण में शनिवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन की भारी भागीदारी देखने को मिली। योग और स्वास्थ्य के प्रति लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया तथा पूरे परिसर में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक धीरज राय एवं उनके सहयोगियों द्वारा हजारों लोगों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गौतम सेवा फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में विशेष योग शिविर आयोजित :- दृष्टि उजागर संवाददाता गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी, गाजीपुर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया । गौतम सेवा फाउंडेशन (एन.जी.ओ.) एवं क्रीड़ा भारती, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में एकेडमी से जुड़े ताइक्वांडो एवं बॉक्सिंग के कुल 115 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया । शिविर में खिलाड़ियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया । इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन…
गाजीपुर : गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी, गैबिपुर के लिए एक बार फिर गर्व का क्षण आया है । एकेडमी के होनहार खिलाड़ी विराट यादव का चयन भारतीय थल सेना की प्रतिष्ठित बिहार रेजिमेंट में हो गया है । उनकी इस उपलब्धि से एकेडमी, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है । विराट यादव जनपद गाजीपुर के देवकली विकासखंड अंतर्गत जेवल के छपरा गांव निवासी रामअवतार यादव एवं बिंदु देवी के पुत्र हैं । लगभग चार वर्ष पूर्व वे गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह के संपर्क में आए। उस समय विराट कुश्ती के खिलाड़ी थे । उनकी…
गाजीपुर।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रंगमहल घाट स्थित श्री श्री 1008 बाबा श्याम दास योग एवं साधना केंद्र पर रविवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों,युवाओ एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक *आचार्य सत्यपाल सोनू सिंह, *राकेश बरनवाल एवं बृजेश बरनवाल द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग प्रशिक्षकों ने कहा…
रसड़ा (बलिया) : राष्ट्रीय नाई महासभा शाखा बलिया के तत्वाधान में शनिवार को रसड़ा के राघोपुर स्थित एक मैरिज हाल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नाई महासभा को सशक्त, गतिशील एवं संघर्षशील बनाने का संकल्प दोहराया गया। समारोह का शुभारंभ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने जिलाध्क्ष अनिरूद्ध प्रसाद नंदवंशी एवं अन्य पदाधिकारियों संग दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एकता के अभाव में आज नाई समाज सामाजिक उत्पीड़न एवं राजनीतिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है। आज जरूरत है कि नाई समाज पर हो रहे अन्याय एवं उत्पीड़न…
नगरा, बलिया। जनपद के नगरा विकासखंड अंतर्गत देवरिया गांव स्थित बाबा शिवदत्त बहुउद्देशीय हाल में 15 जून से संचालित विश्व योग सप्ताह का समापन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्साह एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्ट ऑफ लिविंग के योगाचार्य सुमेर राम ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। जिला प्रशासन बलिया द्वारा नामित योगाचार्य अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि इस बार योग…
पुलिस लाइन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
बलिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलिया में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह, नोडल अधिकारी आईएएस श्री साहब सिंह, जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह की मौजूदगी में जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन स्वस्थ रहता है तथा जीवन में अनुशासन…
बांसडीह, बलिया। थाना बांसडीह पुलिस ने शिव मंदिर आदर (बाबा भंजनेश्वर नाथ) परिसर से टुल्लू पम्प मोटर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस को यह सफलता मिली।पुलिस के अनुसार, ग्राम आदर स्थित शिव मंदिर (बाबा भंजनेश्वर नाथ)…
