Author: admin

ओबरा, सोनभद्र। 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को धरातल पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ओबरा तापीय विद्युत परियोजना द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना के ओबरा-सी स्टोर भवन के निकट आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि ई० दूधनाथ (मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा परियोजना) द्वारा विधि-विधान से पौधरोपण कर किया गया।इस हरित अभियान को गति देने के लिए परियोजना के शीर्ष तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ई० एस० के० सिंघल (मुख्य…

Read More

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को राष्ट्रीय पत्रकार परिषद द्वारा अफीम एवं क्षार कारखाना, गाजीपुर के प्रांगण में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर समाज को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियुतोष साहू तथा जिला अध्यक्ष पुनित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आम, अमरूद, जामुन, कटहल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान…

Read More

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को झांसा देकर उसकी अपाचे बाइक लेकर एक शातिर ठग फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव निवासी वीर बहादुर अपनी अपाचे बाइक से पलहीपुर गए हुए थे। इसी दौरान किसी का फोन आने पर वह सड़क किनारे रुककर बातचीत करने लगे। तभी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और अपाचे बाइक को देखने लगा।बताया जाता है कि उक्त…

Read More

भांवरकोल (गाजीपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को भांवरकोल विकासखंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत शेरपुर, पखनपुरा, लोचाइन, सुखडेहरा, मुर्गी अगाध, मलिकपुरा, अवथही सहित क्षेत्र के अनेक गांवों में सैकड़ों लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेष ग्राम सभाओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।ग्राम सभा…

Read More

भांवरकोल (गाजीपुर)। विकास खंड भांवरकोल को नए खंड विकास अधिकारी के रूप में अनिल कुमार राय मिले हैं। कासिमाबाद से स्थानांतरित होकर आए अनिल कुमार राय ने गुरुवार को भांवरकोल ब्लॉक में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं पूर्व खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव को सैदपुर एवं करंडा विकास खंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवागत खंड विकास अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने पर ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम रोजगार सेवकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि नए अधिकारी के नेतृत्व में…

Read More

पुलिस बल पर पथराव मामले में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, शांति बनाए रखने की अपील।। गाजीपुर। उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फुल्लनपुर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि अभियुक्त कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के शव को अंतिम संस्कार हेतु ले जाते समय कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल पर पथराव किया गया था।। निरीक्षण के दौरान उपमहानिरीक्षक ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।।…

Read More

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईराज राजा ने जनपद में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा…

Read More

मोहम्मदाबाद:मोहम्मदाबाद विधानसभा के ग्राम पंचायत बरेजी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए राज्यसभा सासद के प्रत्याशियों के लिस्ट निकालने पर खुशियां मनाएं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनकी जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव तेलंगाना की प्रभारी माननीय मीनाक्षी नटचन जी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी का…

Read More

भांवरकोल, गाजीपुर |, दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स 4 जून को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान में 17 नक्सलियों को मार गिराने के बाद सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों को वीरता एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान करने के लिए चुनाव किया गया है | जिले की बलिदानी धरती शेरपुर गांव के निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट प्रेम शंकर राय को वीरता पुरस्कार (गैलेंट्री अवार्ड) के लिए चुना गया है। प्रेम शंकर राय के पिता अमर शहीद विजय शंकर राय भी सीआरपीएफ में कार्यरत…

Read More

भांवरकोल, गाजीपुर | थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द ग्राम के बबलू यादव उम्र 48 वर्ष 4 जून को रात्रि के 10:00 बजे मक्का के खेत में सांड़ भगाने गए थे कि बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी |जानकारी के अनुसार रात में जब बबलू यादव खेत से घर नहीं लौटा तो संतोष यादव नामक पड़ोसी खोजते हुए खेत पर गया तो छरकी जो खंबे से निकली थी उसी में करंट आया हुआ था जिससे चपेट मे आने से मौत हो गई थी| शव को उठाने में संतोष को भी झटके लगे फिर…

Read More