Author: admin
ओबरा (सोनभद्र)। महिला पतंजलि योग समिति, सोनभद्र दक्षिणी क्षेत्र की प्रभारियों एवं योग शिक्षिकाओं की एक अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण बैठक ओबरा के सेक्टर 08 में संपन्न हुई। 2 जुलाई 2026 को सायंकाल आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता चोपन क्षेत्र की प्रभारी बहन पूर्णिमा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में योग संस्कृति को बढ़ावा देना और योग कक्षाओं का दायरा बढ़ाना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए योग शिक्षिका बहन अंजलि ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है, इसलिए हमें अपनी योग कक्षाओं का निरंतर विस्तार करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से…
सोनभद्र/हावड़ा/चोपन भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनके आरामदायक सफर के चाहे जितने बड़े-बड़े दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी बेहद डरावनी और परेशान करने वाली है। ताजा मामला हावड़ा से जबलपुर के बीच चलने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11448) के एसी (AC) कोच का है, जहां यात्रियों को सफर के नाम पर भारी मानसिक प्रताड़ना और असुरक्षा का सामना करना पड़ा। एसी कोच के सख्त नियमों को ताक पर रखकर अनाधिकृत वेंडर्स, भिखारियों, हिजड़ों और फर्जी सफाईकर्मियों ने पूरी बोगी को मछली बाजार बना दिया। सबसे शर्मनाक बात यह रही कि जब यात्रियों ने इसकी शिकायत की, तो…
जुगैल/सोनभद्र। थाना जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुरछा में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तीर-धनुष और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि पीड़ित परिवार के घर में जमकर तोड़फोड़ की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कुरछा गांव में काफी समय से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद ने अचानक उग्र रूप धारण…
रेणुकूट (सोनभद्र) जब भी सोनभद्र के रेणुकूट क्षेत्र में कोई गरीब, बेसहारा या पीड़ित व्यक्ति तकलीफ में होता है, तो उसकी उम्मीद की आखिरी किरण के रूप में एक नाम सबसे पहले जुबां पर आता है। समाज सेवा और जन-सरोकार के प्रति समर्पित विजय प्रताप सिंह डब्लू भाई। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में चौबीसों घंटे तत्पर रहने वाले डब्लू भाई और उनकी टीम ने एक बार फिर एक बेबस परिवार की जिंदगी बचाने के लिए एक बड़ी मानवीय मुहिम की शुरुआत की है। यह मर्मस्पर्शी मामला रेणुकूट क्षेत्र के ग्राम लभरी का है, जहां एक होनहार युवा साथी…
सोनभद्र। जनपद के कोन थाना क्षेत्र से एक आदिवासी परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे और दबंगई का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित आदिवासी ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन (डीएम) से न्याय की गुहार लगाते-लगाते थकने के बाद अब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि रसूखदारों के दबाव में स्थानीय प्रशासन मामले को दबाए बैठा है। मामला कोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हर्रा का है। यहां के निवासी रामसेवक उर्फ सिपाही (पुत्र रामस्वरूप) को शासन द्वारा नियमानुसार पट्टे की जमीन आवंटित की गई थी।…
ओबरा/राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। पतंजलि परिवार सोनभद्र के सभी अनुषांगिक संगठनों द्वारा आगामी 5 जुलाई 2026 को जनपद मुख्यालय स्थित मारवाड़ी धर्मशाला, राबर्ट्सगंज में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में पतंजलि योगपीठ के शीर्ष प्रांतीय नेतृत्व का सोनभद्र आगमन पर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पूर्व के भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी श्रद्धेय श्रीभगवान जी एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश व पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी श्रद्धेय दुर्गेश जी (सेवानिवृत्त थल सेना) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हाल ही में योग गौरव की प्रतिष्ठित उपाधि से…
दुद्धी (सोनभद्र) दुद्धी क्षेत्र के नवागत पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) विनय प्रभाकर साहनी ने बुधवार को दुद्धी सीओ कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शासन के निर्देश पर प्रतापगढ़ जनपद से स्थानांतरित होकर सोनभद्र आए वर्ष 2017 बैच के पीपीएस (PPS) अधिकारी साहनी कार्यभार संभालने के तत्काल बाद एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने मातहतों के साथ एक आवश्यक बैठक की और क्षेत्र की भौगोलिक व आपराधिक स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में नवागत क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में…
बांसडीह (बलिया), 2 जुलाई। थाना बांसडीह पुलिस ने रास्ता, नाली, टीनशेड तथा पुरानी रंजिश से जुड़े अलग-अलग विवादों में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उपनिरीक्षक अनूप कुमार थाना परिसर में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम मैरीटार में रास्ता एवं नाली विवाद, ग्राम जानपुर मुडियारी…
नगरा (बलिया), 2 जुलाई। थाना नगरा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार तथा प्रभारी थानाध्यक्ष नगरा प्रभाकर शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को पीड़िता के परिजन ने थाना नगरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 26 जून की रात करीब 9 बजे गांव निवासी राम सिंह…
रसड़ा (बलिया), 2 जुलाई। व्यापार कल्याण समिति, रसड़ा द्वारा गुरुवार को थाना प्रभारी रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह एवं उत्तरी चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा व्यापारियों और आमजन की सुरक्षा के प्रति सराहनीय योगदान के लिए माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का नेतृत्व समिति के संरक्षक सुरेश चन्द्र ने किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने विगत महीनों में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, विभिन्न धार्मिक आयोजनों, त्योहारों तथा श्रीनाथ बाबा रोट पूजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग…
