Author: admin

रसड़ा (बलिया)। नगर के कोटवारी मोड़ के समीप गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सत्य प्रकाश सिंह (55) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि अधिवक्ता समाज और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रसड़ा क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी सत्य प्रकाश सिंह पुत्र स्व. सदानंद सिंह गुरुवार सुबह बाइक से बलिया कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान कोटवारी मोड़ के समीप बलिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।…

Read More

बलिया, 3 जुलाई। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण कर अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए एसपी ने स्वयं अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दौड़ लगाई तथा टोलीवार ड्रिल कराई। उन्होंने जवानों को अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकरणों…

Read More

सुखपुरा (बलिया), 3 जुलाई। थाना सुखपुरा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा तथा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह एवं कांस्टेबल हरिओम जायसवाल क्षेत्र में वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और वारंटियों की तलाश के दौरान ग्राम केशरुआ पहुंचे। वहां न्यायालय एसीजेएम प्रथम, बलिया…

Read More

फेफना, बलिया, 3 जुलाई। थाना फेफना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना देते हुए तहरीर दी थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिहार के सुपौल जनपद के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही निवासी आदित्य गुप्ता…

Read More

हल्दी (बलिया), 3 जुलाई। थाना हल्दी पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट न्यायालय, बलिया द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में थाना हल्दी पुलिस ने मिथिलेश कुमार पांडेय (49 वर्ष) निवासी सुल्तानपुर, थाना हल्दी को नीरूपुर ढाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना हल्दी में दर्ज मुकदमा संख्या 150/2024 में धोखाधड़ी,…

Read More

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी-2026) के आयोजन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।कुलपति ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं परीक्षा से जुड़े अधिकारियों से परीक्षा को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराएं जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन एवं आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।निरीक्षण के…

Read More

सैदपुर (गाजीपुर)। नगर में भारी एवं लंबी मालवाहक वाहनों के बेरोकटोक प्रवेश से प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पहले से ही रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के दौरान लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है, लेकिन उसी समय नगर के मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों का प्रवेश स्थिति को और भी गंभीर बना देता है। इससे राहगीरों, व्यापारियों, छात्रों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक बंद होने के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ऐसे समय में यदि ट्रक,…

Read More

जमानिया (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के एक दलित किसान ने खरीदी गई कृषि भूमि पर कब्जा करने के प्रयास, फसल बर्बाद करने और खेती करने से रोकने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने वर्ष 2019 में जिला प्रशासन की अनुमति के बाद अपनी भूमि बेचकर मौजा सुनहरिया स्थित आराजी संख्या-195 में से डेढ़ बीघा कृषि भूमि का विधिवत बैनामा कराया था। बैनामे के बाद से वह भूमि पर काबिज होकर खेती करता रहा और उसका नाम खतौनी में भी दर्ज हो गया।आरोप है कि सहखातेदारों ने…

Read More

(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम नारी पचदेवरा में सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाने को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान हो गया है। शिकायत और पुलिस की पहल के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से लिखित सुलहनामा तैयार किया गया है। समझौते में रास्ते पर किसी प्रकार का नया अवरोध न खड़ा करने तथा भविष्य में विवाद न बढ़ाने पर सहमति बनी है। क्या था मामला ग्राम नारी पचदेवरा निवासी संतोष यादव ने थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर आवागमन बाधित कर दिया…

Read More

शादियाबाद (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कुदुरतुल्ला गांव में भूमि विवाद को लेकर सरकारी शिक्षक समेत कई लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने शादियाबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी नवनीत कुमार का आरोप है कि उनकी निजी भूमि पर रखी राबिश को सरकारी शिक्षक मनोज कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जबरन हटवाना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मनोज कुमार, संतोष कुमार, अशोक, भंटू पुत्र शंभूनाथ सहित अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्र भाषा का…

Read More