Author: admin
गाजीपुर। सैदपुर डिवीजन के खानपुर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत नेवादा फीडर के ग्राम आह्लादपुर में शनिवार को ट्रांसफार्मर पर कार्य के दौरान करंट लगने से संविदाकर्मी धर्मेंद्र यादव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को खानपुर–जौनपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय धर्मेंद्र यादव करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना…
गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र नौदर का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन के लिए वर्चुअल एसेसमेंट किया गया। यह मूल्यांकन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पांडे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह तथा मंडलीय क्वालिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. आर.पी. सोलंकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना, बेहतर प्रदर्शन करने वाली स्वास्थ्य इकाइयों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाना तथा मरीजों का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास मजबूत करना है। इस योजना…
गाजीपुर। जनपद में शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक/साइबर अशेषनाथ सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार के स्थानांतरण पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक/साइबर अशेषनाथ सिंह का स्थानांतरण बदायूं तथा क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार का स्थानांतरण मुरादाबाद जनपद में हुआ है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया तथा…
गाजीपुर। सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को विकास भवन सभागार, गाजीपुर में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह की अध्यक्षता में इफको नैनो उर्वरक आधारित सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व “सहकारिता से समृद्धि” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारीने हरी झंडी दिखाकर मोटर साइकिल रैली को रवाना किया जो विकास भवन से पीरनगर, कचहरी, महुआबाग,लंका चुंगी प्रकाशनगर के रास्ते चलकर विकास भवन सभागार मे गोष्ठी मे परिवर्तित हो गई। सम्मेलन में जनपद की समस्त सहकारी समितियों के सचिवों, अध्यक्षों एवं प्रगतिशील किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी की…
बलिया। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली थाना में बीएनएस की धारा 69, 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज था।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली थाना में मुकदमा संख्या 139/2026 दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मुकेश…
मनियर (बलिया)। बहदुरा चट्टी पर पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास करने के आरोपी को मनियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, तीन जुलाई को बहदुरा चट्टी पर पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पीड़ित के पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर मनियर थाने में…
बेल्थरा रोड, उभांव (बलिया)। उभांव पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, शाहपुर अफगा निवासी उमेश वर्मा का रियलमी C-31 मोबाइल फोन गुम हो गया था। इस संबंध में उन्होंने सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तकनीकी सहायता से उभांव पुलिस ने मोबाइल का पता लगाकर उसे थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया।आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मोबाइल उसके स्वामी उमेश वर्मा को सुपुर्द कर दिया। अपना…
बलिया। कोतवाली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, न्यायालय में लंबित मुकदमा संख्या 422/25 (अपराध संख्या 478/24) के संबंध में उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ वारंटी की तलाश में बहादुरपुर पहुंचे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के पास से वारंटी विवेक शर्मा (35) पुत्र शोखा शर्मा उर्फ नंद जी, निवासी बहादुरपुर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के आदेश से अवगत कराया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर…
सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में लगभग दस वर्ष पुराने हत्या के मामले के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-4, बलिया द्वारा मुकदमा संख्या 255/2016, धारा 304, 325, 147, 452, 323, 504, 506 एवं 427 भादवि के संबंध में जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने ग्राम तपनी ठीका में दबिश दी। इस दौरान वारंटी रामजी यादव पुत्र स्वर्गीय जतुन यादव, निवासी ग्राम तपनी ठीका, थाना सुखपुरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी…
बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी एवं महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की।बैठक में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत संचालित जागरूकता अभियान तथा महिलाओं की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी ने महिला कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभ्रांत महिलाओं एवं स्थानीय लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित करने, नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में…
