Author: admin

बलिया। तहसील बांसडीह में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं गुणवत्तापूर्वक सुना गया। समाधान दिवस में पेंशन, राशन कार्ड, अवैध भूमि कब्जा, जमीनों की वरासत, पैमाइश तथा भूमि विवाद से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों एवं कानूनगों को निर्देशित किया कि वे मौके पर पहुंचकर भूमि विवाद से जुड़े मामलों का तत्काल एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 100 मामले…

Read More

रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के राघोपुर स्थित एक मैरेज हाल में राष्ट्रीय महासभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज की उन्नति, सम्मान और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि ठाकुर का जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद नंदवंशी ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं बुके देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राजमणि ठाकुर ने कहा कि वह अपने जीवन की अंतिम सांस तक नाई समाज के हित,…

Read More

चितबड़ागांव, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने शनिवार को थाना चितबड़ागांव पहुंचकर जीर्णोद्धारित मिशन शक्ति केंद्र एवं पुलिस सहायता केंद्र के नवनिर्मित द्वितीय तल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, शस्त्रागार एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अभिलेखों के रख-रखाव, साइबर अपराध से संबंधित कार्यों तथा यक्ष ऐप के माध्यम से ग्राम व मोहल्लों को जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली। एसपी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को कार्यों में सतर्कता एवं गुणवत्ता बनाए…

Read More

दृष्टि उजागर गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन गाजीपुर में शनिवार को विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास का संचालन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ईशोपुर, सिधौना के योग प्रशिक्षक मुकेश यादव द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है। इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न…

Read More

दृष्टि उजागरसैदपुर (गाजीपुर)। थाना सैदपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। कोतवाल *अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान शराब ठेकों और उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई, जिससे शराब पीकर हुड़दंग करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित शराब की दुकानों के आसपास विशेष निगरानी रखते हुए उन लोगों की जांच की जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे थे और आमजन की शांति एवं कानून-व्यवस्था…

Read More

दृष्टि उजागर गाजीपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर जनपद गाजीपुर में आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ राइफल क्लब, गाजीपुर से किया गया।। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण का संदेश दिया। रैली के दौरान योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं जीवनशैली में इसकी उपयोगिता से संबंधित जागरूकता संदेश भी प्रसारित किए गए।। अधिकारियों ने…

Read More

(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रघुवरगंज चट्टी पर शाम एक सड़क दुर्घटना में कार और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय लोकगीत कलाकार अरुण मिश्रा निवासी अवथहीं, भांवरकोल किसी आवश्यक कार्य से यूसुफपुर बाजार जा रहे थे। शाम करीब 4 बजे जब वह रघुवरगंज चट्टी के पास पहुंचे, तभी ओवरटेक करने के दौरान एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।अरुण मिश्रा ने बताया कि टैंकर चालक के नियंत्रण खोने से…

Read More

(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पलिया बुजुर्ग में सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को पूरी तरह साफ करा दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पलिया बुजुर्ग निवासी धनंजय राय, संत कुमार राय और अन्य ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था और वहां गाड़ी खड़ी कर रास्ता पूरी तरह बाधित कर दिया गया था।इससे पहले 3 अप्रैल 2026…

Read More

दृष्टि उजागर संवाददाता भांवरकोल। (गाजीपुर) दैनिक दृष्टि उजागर क्षेत्र के बाठा गांव के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान राजेश गुप्ता उर्फ रुखी (40 वर्ष) पुत्र अशोक गुप्ता, निवासी कोटवा बाजार नरही थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मृतक के पिता अशोक गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव कि पुष्टि कि और उन्होंने बताया कि उनका पुत्र शुक्रवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस…

Read More

गाजीपुर।20 जून 2026। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, गाजीपुर के बैनर तले शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और सरजू पांडे पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।धरने के दौरान यूनियन नेताओं ने कमलेश बिंद के कथित एनकाउंटर की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। इसके अलावा जखनियां क्षेत्र के ग्राम सराय गोकुल निवासी भय राम यादव के परिवार पर फर्जी दलित उत्पीड़न अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की…

Read More