Author: admin
गुरमा (सोनभद्र) केंद्र सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत और आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला कारागार गुरमा में चार दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यह विशेष आयोजन धनवन्तरी पतंजलि योग संस्थान और सेवा भारती, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में जेल प्रशासन के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। 18 जून 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र एवं धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के संस्थापक सदस्य जितेंद्र त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित…
ओबरा (सोनभद्र) जनपद सोनभद्र के बेहद शांत लेकिन औद्योगिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण ओबरा सर्किल में नए क्षेत्राधिकारी (CO) के रूप में प्रभात राय ने विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। वर्ष 2014 बैच के पीपीएस (PPS) अधिकारी प्रभात राय के पास पूर्वांचल और आसपास के जिलों में पुलिसिंग का एक लंबा और कुशल अनुभव है। इससे पहले वे गोरखपुर, मिर्जापुर और भदोही जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कार्यप्रणाली ओबरा नगर की बेहद शांत, सहज और अनुशासित प्रकृति के बिल्कुल अनुकूल मानी जा रही है। पदभार ग्रहण करने के बाद नए क्षेत्राधिकारी की…
सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज -बढ़ते प्रदूषण और अनियंत्रित रूप से हो रही जंगलों की कटाई के बीच पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर इकट्ठा हुए पर्यावरण बैंक संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पेड़ से ही प्राण अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संस्था से जुड़े लोगों ने आम जनता से पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संस्था की सदस्य क्रांति सिंह ने तेजी से कट रहे पेड़ों पर गहरी चिंता…
सोनभद्र। जनपद की समृद्ध प्राकृतिक संपदा, बहुमूल्य वनक्षेत्र और स्थानीय पारिस्थितिकी को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित जंगल बचाओ अभियान में आज एक अभूतपूर्व उत्साह और जन-सैलाब देखने को मिला। इस महत्वपूर्ण और दूरगामी कार्यक्रम में टीम निशा बबलू सिंह के सदस्यों ने भारी संख्या में सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल वनों को अंधाधुंध कटान से बचाना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस अनमोल प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना भी है। कार्यक्रम के मुख्य संचालक विजय प्रताप सिंह (डब्लू सिंह)…
(गाजीपुर)।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को मेघबरन सिंह स्टेडियम, करमपुर (सैदपुर) में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “आयुष आपके द्वार, करें योग-रहें निरोग” अभियान के तहत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। यह आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधन अखिलेश गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर का संचालन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय/आयुष्मान आरोग्य मंदिर ईशोपुर की ओर से किया गया। योग प्रशिक्षक मुकेश यादव एवं योग सहायक दिलीप कुमार ने…
दृष्टि उजागर संवाददाता सैदपुर (गाजीपुर) । एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से क्षेत्र में मातम छा गया। सैदपुर-भीमापार मार्ग पर विकरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी नगहू चौहान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चक फरीद गांव निवासी 25 वर्षीय चंदन पुत्र राजेंद्र राम तथा कबीरपुर निवासी 42 वर्षीय…
(गाजीपुर)। सैदपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख पर हुए चर्चित हमले और मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सैदपुर पुलिस ने इस प्रकरण में वांछित चल रहे तीन इनामिया आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में इस चर्चित मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष…
गाजीपुर। समाजसेवी एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता नवीन सिंह के विशेष आग्रह पर गुरुवार को पृथ्वीपुर स्थित उनके आवास पर चोचकपुर धाम के पूज्य महंत मौनी बाबा का आगमन हुआ। संत के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर महंत जी ने कहा कि जब किसी क्षेत्र और परिवार का पुण्योदय होता है, तभी संत-महात्माओं के चरण वहां पड़ते हैं। उन्होंने नवीन सिंह के प्रति अपने स्नेह और लगाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विशेष आग्रह पर पृथ्वीपुर आने का अवसर मिला है।महंत जी ने उपस्थित लोगों को परिश्रमपूर्वक…
गाजीपुर। जनपद गाजीपुर को एक कर्मठ, ईमानदार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख रखने वाले जिलाधिकारी के रूप में अनुपम शुक्ला मिलने से आम जनता में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों का कहना है कि उनकी छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान जिलाधिकारी के निर्देशन में किया जा रहा है, जिससे प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।प्रतिदिन आयोजित होने वाले जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों…
दुबहड़, बलिया। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुबहड़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 शीशी अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुबहड़ पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को थाना दुबहड़ पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पुल के पास…
