Author: admin
बांसडीह , बलिया। थाना बांसडीह पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।बताया गया कि 17 जून को रामपुर कला चट्टी…
नगरा, बलिया। जनपद के नगरा विकासखंड अंतर्गत देवरिया गांव स्थित बाबा शिवदत्त बहुउद्देशीय हाल में आयोजित विश्व योग सप्ताह के चौथे दिन महिलाओं, बुजुर्गों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चियों की सक्रिय सहभागिता रही।जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त योगाचार्य अशोक कुमार मौर्य ने प्रतिदिन की भांति प्रार्थना के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसके बाद उन्होंने प्रतिभागियों को भस्त्रिका प्राणायाम, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। साथ ही योग क्रियाओं से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा…
सोनभद्र। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) नियम लागू होने से पहले सेवा में आए देश और प्रदेश के लाखों शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मुखर हो गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सोनभद्र इकाई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक व्यापक मांग पत्र (ज्ञापन) जिला प्रशासन को सौंपा। महासंघ ने पुरजोर मांग की है कि इन शिक्षकों के सेवा हितों की रक्षा के लिए सरकार को तत्काल विधायी एवं नीतिगत संरक्षण प्रदान करना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया को संबोधित करते…
सोनभद्र (ब्यूरो)जनपद सोनभद्र के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों के एक प्रमुख संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मीडियाकर्मियों की बुनियादी समस्याओं और जायज मांगों की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। जिलाधिकारी को संबोधित इस मांग पत्र में पत्रकारों ने विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले फील्ड रिपोर्टर्स को टोल टैक्स से मुक्ति, कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस कक्ष के आवंटन और जिला मेडिकल कॉलेज में मुफ्त व प्राथमिकता के आधार पर इलाज की मांग प्रमुखता से उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जनपद के सभी पत्रकार साथी अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों,…
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में गो-तस्करी के सिंडिकेट के खिलाफ सोनभद्र पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक हाथ लगी है। थाना रायपुर, पन्नूगंज, कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बुधवार-गुरुवार (17/18 जून) की दरमियानी रात एक दुस्साहसिक और आमने-सामने की मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य तस्कर विकास यादव समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसी कार्रवाई में खुद को घिरता देख तस्करों ने सीधे टीम पर गोलियां बरसाईं, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो तस्कर पैर में गोली लगने…
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र के अंतर्गत आने वाले बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग से सेवकामोड होते हुए पिंडारी को जोड़ने वाली गहदु मोड़ से टेकुआ टोले तक की सड़क पिछले कई वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की घोर प्रशासनिक उदासीनता और लापरवाही से क्षुब्ध होकर बुधवार को दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। आंदोलित जनता ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस 03 किलोमीटर लंबी जानलेवा खंडहर सड़क की…
गाजीपुर में एसपी ने की हाईलेवल क्राइम मीटिंग, माफियाओं और महिला अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश गाजीपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों (सीओ) एवं थाना प्रभारियों के साथ हाईलेवल क्राइम मीटिंग की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, महिला सुरक्षा तथा माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में सक्रिय अपराधियों, भू-माफियाओं, खनन माफियाओं एवं अन्य असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की…
(गाजीपुर)। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति और जले ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन भांवरकोल विकासखंड के ग्राम पंचायत लोचाईन में यह व्यवस्था धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है।ग्रामीणों के अनुसार राजस्व गांव दहिनवर में शहीद बाबा के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब एक माह से जला पड़ा है, जबकि लोचाईन के विश्वकर्मा मंदिर के समीप स्थापित 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन पूर्व जल गया। दोनों ट्रांसफार्मरों के खराब होने से दर्जनों परिवार भीषण गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली से…
हापुड़ (मनीष कुमार) जिले मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के सख्त आदेश पर खाद्य सुरक्षा की टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र के पाटिया मंडी में छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रसिद्ध ब्रांड ‘पारस’ के नकली घी बेचे जाने की शिकायत के आधार पर की गई।अचानक हुई इस छापेमारी से पूरी पाटिया मंडी के दुकानदारों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पाटिया मंडी की तीन प्रमुख दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मौके पर मौजूद घी के स्टॉक की बारीकी से जांच की ओर तीन अलग-अलग दुकानों से…
ओबरा/दुद्धी, सोनभद्र।आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूरे सोनभद्र जनपद में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योग शिविर और अभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ओबरा के आम्बेडकर स्टेडियम में प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा योग शिविर का सफल संचालन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय योग शिक्षक, साधक और प्रबुद्ध नागरिक पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के प्राधिकृत योग प्रशिक्षक व जिला…
