Author: admin
गाजीपुर। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर के जिला मीडिया प्रभारी अंकित दुबे की दादी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को गाजीपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियुतोष साहू, जिला अध्यक्ष पुनित कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, जिला महासचिव राम प्रवेश शर्मा तथा तहसील…
उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर विकासखंड भांवरकोल के ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विकासखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी।ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस इस्पो पार्क मैदान में की गई घोषणाओं को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इससे प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवकों में भारी नाराजगी है। उन्होंने मांग की कि सरकार द्वारा किए गए वादों को तत्काल प्रभाव से लागू…
मुहम्मदाबाद। नगर के चर्चित समाजसेवी रेयाज़ अहमद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जर्जर हो चुके बिजली के तारों को शीघ्र बदलने तथा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने की अपील की है।रेयाज़ अहमद नगर में सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने अथवा किसी प्रकार की तकनीकी खराबी होने पर वे एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नगरवासियों तक सूचनाएं पहुंचाते हैं, जिससे लोगों को समय रहते जानकारी मिल जाती है।उन्होंने बताया कि 31 मई 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे जर्जर अवस्था में मौजूद 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर 400 केवीए क्षमता वाले…
बेल्थरा रोड (बलिया), 2 जून। थाना उभांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, थाना उभांव में दर्ज मुकदमा संख्या 106/2026, धारा 316(2), 326(च) एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित आरोपी दिव्यांशु मिश्रा पुत्र राजीव रंजन मिश्रा, निवासी कांशीराम आवास, नगर पंचायत बेल्थरा रोड को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी कांशीराम आवास क्षेत्र से की गई।पुलिस ने आरोपी को बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के अंतर्गत…
बलिया, 2 जून। थाना हल्दी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार थाना हल्दी में दर्ज मुकदमा संख्या 96/2026, धारा 3(5), 109(1), 115(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त ओमकार सिंह उर्फ छोटू (19 वर्ष) पुत्र अखिलेश सिंह निवासी पोखरा, थाना हल्दी को मंगलवार को बाबूबेल मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद एवं कांस्टेबल ध्रुवराज…
सिकंदरपुर (बलिया), 2 जून। थाना सिकंदरपुर क्षेत्र में गोली लगने की घटना का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस युवक ने खुद को गोली लगने की बात कहकर छह लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया था, उसने अपने साथी के साथ मिलकर पूरी घटना की साजिश रची थी। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घायल युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में की गई जांच के अनुसार 25 मई 2026 को सुनील राय निवासी हरनाटार दयालपुर ने तहरीर देकर…
भीमपुरा, बलिया, 2 जून। थाना भीमपुरा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से फर्जी तरीके से निकाली गई 14,500 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।जानकारी के अनुसार कसौण्डर निवासी विकास कुमार सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा थाना भीमपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 मार्च 2026 को उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर 14,500 रुपये स्थानांतरित कर लिए गए थे।पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल श्री संजय…
गड़वार(बलिया) जनऊबाबा प्रीमियर लीग क्रिकेट क्लब जनऊपुर के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नूरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुखपुरा की टीम को छ:विकेट से पराजित कर मैच अपने नाम कर लिया। दिवा-रात्रि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुखपुरा की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में में 43 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी नूरपुर की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच जीत लिया। जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में नूरपुर ने कुकुरभुका को एक विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह पक्की…
सोनभद्र/मिर्जापुर। 2 जून 2026। प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड के ऐतिहासिक 200 वर्ष पूरे होने के गौरवमयी अवसर पर पूरे देश में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया गया। इस ऐतिहासिक पड़ाव को स्मरणीय बनाने के लिए मिर्जापुर जनपद में हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं विंध्य गौरव सम्मान समारोह-2026 का एक भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में साहित्य, कला, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली देश व क्षेत्र की चुनिंदा विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सोनभद्र जनपद की प्रख्यात लेखिका, कवयित्री, शायरा, प्रखर आलोचक…
सोनभद्र। 2 जून 2026। मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ बेहद गंभीर हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जनपद स्तरीय और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित और निस्तारित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों की क्लास लगाई।बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।…
