Author: admin

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में महिलाओं की शिकायतें सुनी गईं।सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिला आयोग घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मारपीट तथा अन्य प्रकार के महिला उत्पीड़न के मामलों में पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न से जुड़े कुल…

Read More

(गाजीपुर)। मनिहारी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत हंसराजपुर बाजार स्थित मालती भवन में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश कार्यकारिणी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, पार्टी की नीतियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के 35 नए कार्यकर्ताओं को विधिवत सदस्यता ग्रहण कराकर संगठन से जोड़ा गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत बनाने…

Read More

सोनभद्र (बीना)।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एनसीएल बीना परियोजना के ‘अटल अस्पताल’ में बीते दिनों एम्बुलेंस की उपलब्धता को लेकर भारी हंगामा हुआ। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने न सिर्फ अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी देकर सरकारी कार्य में गंभीर रूप से बाधा उत्पन्न की। इस संबंध में एनसीएल प्रबंधन की शिकायत पर शक्तिनगर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला 14 जून 2026 का…

Read More

सोनभद्र (ओबरा)।सोनभद्र के ओबरा स्थित खेल मैदान पर इन दिनों रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर है। वोक्टेस कप के तहत खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में रेणुकुट क्षेत्र की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रखर समाजसेवी बबलू निशा सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ टीम निशा बबलू सिंह के संरक्षक व प्रख्यात समाजसेवी विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों के ओबरा स्टेडियम पहुंचते ही आयोजक समिति और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि…

Read More

मोहनलालगंज, लखनऊ सिसेंडी कस्बे में स्थित प्राचीन श्री वृद्धेश्वर महादेव बुढ़वा बाबा मंदिर में आयोजित नंदी बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे कस्बे में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और “हर-हर महादेव” तथा “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य यजमान जगदीश मिश्रा रहे। वैदिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन विद्वान आचार्य गोपाल जी शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। सुबह…

Read More

नगरा, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में आयोजित भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान रविवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली। कार्यक्रम में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ के चलते हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों के चोटिल होने की सूचना भी सामने आई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही पवन सिंह मंच पर पहुंचे, बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसक उन्हें करीब से देखने के लिए बैरिकेडिंग की ओर बढ़ने लगे। देखते ही देखते भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो…

Read More

नगरा, बलिया। बलिया जनपद के नगरा विकासखंड अंतर्गत देवरिया गांव स्थित बाबा शिवदत्त बहुउद्देशीय हाल में आयोजित विश्व योग सप्ताह के तीसरे दिन भी महिलाओं एवं अन्य ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त योगाचार्य अशोक कुमार मौर्य के निर्देशन में किया गया।योगाचार्य अशोक कुमार मौर्य ने प्रतिदिन की भांति प्रार्थना के साथ योग सत्र का शुभारंभ कराया। इसके उपरांत उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास अनेक…

Read More

सहतवार, बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहतवार पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह के नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस टीम को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, थाना सहतवार में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 138/26 धारा 3(5), 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सत्य नारायण प्रसाद पुत्र टुकर प्रसाद निवासी महाधनपुर नई बस्ती, थाना सहतवार, जनपद बलिया को पुलिस टीम…

Read More

फेफना, बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेफना पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गौ-हत्या से संबंधित मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेने के साथ ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छह वाहनों से कुल 26 गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर एवं थानाध्यक्ष फेफना के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 16/17 जून की रात थाना फेफना पुलिस…

Read More