Author: admin
गाजीपुर, 20 जून। जनपद की सातों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सदर में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। पूरे जनपद में कुल 511 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 51 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शिकायतों की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ भूमि विवादों…
दृष्टि उजागर संवाददाता भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय विकासखंड भांवरकोल में नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रेमचंद ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह पूर्व में जौनपुर में अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे और पदोन्नति के बाद भांवरकोल के खंड विकास अधिकारी बनाए गए हैं।कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत नवागत बीडीओ प्रेमचंद ने कहा कि विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं…
भांवरकोल(गाजीपुर)| दृष्टि उजागर थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव मे बीते रात्रि से लेकर शनिवार सुबह 10 बजे तक गांव के अंदर एक आवारा पागल कुत्ते ने दौड़ा दौड़ा कर आधा दर्जन लोगों को काट लिया | जिससे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद जाने पर मजबूर हुए |मिली जानकारी के अनुसार बीते रात से ही शनिवार सुबह तक बूढ़े, नौजवान, बच्चों तथा महिलाओं को गली मोहल्ले मे घूम घूम कर काटता रहा |ग्रामीणों ने बताया कि यह भूरे रंग का पागल कुत्ता 2 दिन पहले से इधर-उधर लोगों को भोक्ता रहता था | परंतु गांव वाले इस बात पर कतई ध्यान…
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मुहम्मदाबाद देहात मंडल द्वारा रविवार, 21 जून 2026 को मां शारदा पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सिलाईच में प्रातः 6:00 बजे से भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक योगाभ्यास करेंगे तथा स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित करना है।। भारतीय जनता पार्टी, मुहम्मदाबाद देहात मंडल ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से…
सोनभद्र रेणुकूट। जनपद के प्रमुख औद्योगिक नगर रेणुकूट में बीते दिनों एक अनूठा सामाजिक और पारिवारिक उत्सव देखने को मिला। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा बब्लू निशा सिंह के कनिष्ठ सुपुत्र एवं क्षेत्र के उभरते हुए होनहार युवा शौर्य प्रताप सिंह (छोटे ठाकुर) का जन्मदिवस अत्यंत गरिमामय और भव्य माहौल में संपन्न हुआ। इस खास मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। शौर्य प्रताप सिंह की पहचान केवल एक राजनीतिक और प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य के रूप में नहीं, बल्कि एक बेहद होनहार छात्र के रूप में भी है। उन्होंने अपनी हालिया…
सोनभद्र हथवानी/हाथीनाला /20 जून 2026 वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हाथीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथवानी मोड़ के पास कोयला लदे एक अनियंत्रित ट्रेलर और डीजल लोड टैंकर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भारी वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए टैंकर चालक की इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चोपन में मौत हो गई, जबकि मलबे में फंसे दूसरे चालक को पुलिस और सामाजिक संस्था ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर…
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) उत्तर प्रदेश की सोनभद्र जनपद इकाई की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और वृहद बैठक का आयोजन आगामी 21 जून, दिन रविवार को किया जा रहा है। यह बैठक जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार, रॉबर्ट्सगंज में दोपहर ठीक 2:00 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर गंभीर मंथन किया जाएगा। सदर तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बैठक के एजेंडे और तैयारियों की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि इस बार की बैठक बेहद खास होने वाली है। बैठक में ग्रापए के…
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), 20 जून2026 अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर संघर्षरत संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की पूर्व संध्या पर तहसील रॉबर्ट्सगंज स्थित अधिवक्ता भवन में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मुस्ताक अली एडवोकेट ने की। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के महासचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग…
दुद्धी/सोनभद्र -क्षेत्र के बिडर ग्राम पंचायत अंतर्गत बावनझरिया गांव में शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मौसम के इस यू-टर्न के बीच वार्ड नंबर चार में लगा एक 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर भरभराकर जमीन पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बिजली कटी हुई थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना के बाद से पूरा गांव घने अंधेरे में डूब गया है।स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के…
अनपरा/सोनभद्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को लेकर ऊर्जांचल में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डॉ. आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में एक भव्य योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों और छात्र-छात्राओं को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें एक स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। शिविर में मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग अनपरा इकाई के वरिष्ठ योग शिक्षक सुनील कुमार शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने वहां मौजूद संभ्रांत नागरिकों, शिक्षकों…
